आजमगढ़ : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर झिलमिल रोशनी से जगमगाया तहसील परिसर

Youth India Times
By -
0




रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाया गया परिसर, विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज

रिपोर्ट : आरपी सिंह
फूलपुर (आजमगढ़)। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों और कान्वेंट स्कूलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यालयों और विद्यालयों की साफ-सफाई के साथ ही भवनों को आकर्षक लाइटों और झालरों से सजाया जा रहा है। विद्यालयों में बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल में जुटे हैं। वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी लड्डू समेत विभिन्न मिठाइयां तैयार की जाने लगी हैं। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की अध्यक्षता में तहसील परिसर को स्वतंत्रता दिवस के लिए विशेष रूप से सजाया गया है। पूरे तहसील परिसर और भवनों को रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से रोशन किया गया है। साथ ही परिसर की साफ-सफाई भी कराई जा रही है। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान के कारण देश को आजादी मिली है। आज भी सीमा पर जवान दिन-रात देश की रक्षा में डटे हुए हैं, जिसके कारण देशवासी सुरक्षित और चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस वीर जवानों और शहीदों को नमन करने का अवसर है। उनकी कुर्बानियों को याद करते हुए इस दिन को यादगार बनाना और वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि देना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)