डॉक्टर इरफान अहमद ने फीता काटकर किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को दवाइयों की उपलब्धता में मिलेगी सुविधा
रिपोर्ट : अबुल कैश
आजमगढ़। छाऊं-फरीदगंज बाजार में फैजी मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया। मेडिकल स्टोर का उद्घाटन डॉक्टर इरफान अहमद एवं उनकी टीम ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और मेडिकल स्टोर से जुड़े लोगों ने पहुंचकर संचालक एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। मेडिकल स्टोर के संचालक डॉक्टर आसिफ ने बताया कि स्टोर के शुरू होने से छाऊं-फरीदगंज बाजार समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। स्थानीय लोगों ने भी मेडिकल स्टोर खुलने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब जरूरी दवाइयों के लिए लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन के अवसर पर डॉक्टर इरफान अहमद, डॉक्टर नाहिद तबस्सुम, डॉक्टर इमरान अहमद, सोफियान अहमद, डॉक्टर सलमान फैजी, डॉक्टर सदरे आलम, एहसान अहमद, डॉक्टर शबिस्ता परवीन, भाजपा नेता राजेश सरोज, मुहम्मदपुर मंडल अध्यक्ष मनीष राय, रूमान अहमद, अबुल कैश फैजी, कुद्दूस अहमद, ओम प्रकाश यादव, कामरान फैजी, कैफ फैजी, बालगोविंद यादव, विनोद कुमार, विवेक कुमार, मोहम्मद राशिद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।









