आज़मगढ़ : एपीएस रेजिडेंशियल अकादमी में नवप्रवेशित NEET अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणादायक काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन सत्र का सफल आयोजन

Youth India Times
By -
0

 




निरंतर परिश्रम, अनुशासन, समय का सदुपयोग तथा सकारात्मक सोच ही सफलता की वास्तविक कुंजी : सीए मोहम्मद नोमान
आजमगढ़। एपीएस रेजिडेंशियल अकादमी द्वारा नवप्रवेशित NEET अभ्यर्थियों के लिए एक भव्य काउंसलिंग एवं प्रेरणात्मक मार्गदर्शन सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु सही दिशा, प्रेरणा एवं अनुभवी चिकित्सकों का मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. पंकज जायसवाल (एमबीबीएस, एमडी, सरोज हॉस्पिटल), डॉ. एहतेशाम अहमद (एमबीबीएस, एमडी) तथा डॉ. मिर्ज़ा आदिल बेग (एमबीबीएस, एमडी, पल्स हॉस्पिटल) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने जीवन के अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए उन्हें कठिन परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं निरंतर अभ्यास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमी की प्राचार्या सुश्री रूपल पंड्या द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अकादमी के प्रबंधक/सेक्रेटरी सीए मोहम्मद नोमान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एक प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता; निरंतर परिश्रम, अनुशासन, समय का सदुपयोग तथा सकारात्मक सोच ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरे समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अकादमी के निदेशक डॉ. गयास असद खान ने सभी विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एपीएस रेजिडेंशियल अकादमी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।अकादमी के चेयरमैन शाह आलम (गुड्डू जमाली ने अपने शुभकामना संदेश में सभी नवप्रवेशित NEET अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन अत्यंत गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। यह काउंसलिंग सत्र विद्यार्थियों के भीतर नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प का संचार करने में सफल रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)