आजमगढ़ : NEET-UG 2026 में सनशाइन के पूर्व छात्र अंशुमान यादव ने हासिल की AIR 5030

Youth India Times
By -
0


620 अंक और 99.74 परसेंटाइल के साथ बढ़ाया आजमगढ़ का गौरव, विद्यालय परिवार ने दी बधाई
आजमगढ़। सन शाइन सठियाव, आजमगढ़ के पूर्व छात्र अंशुमान यादव ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। अंशुमान ने 720 में से 620 अंक प्राप्त करते हुए 99.7406364 परसेंटाइल अर्जित किया। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 5030 तथा ओबीसी (NCL) श्रेणी में 2059वीं रैंक हासिल की है। अंशुमान ने विषयवार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्हें भौतिकी में 99.73 परसेंटाइल, जीव विज्ञान में 99.54 परसेंटाइल तथा रसायन विज्ञान में 98.77 परसेंटाइल प्राप्त हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंशुमान यादव के पिता विजय बहादुर यादव और माता मंजू यादव ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनके कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। अंशुमान की इस उपलब्धि पर सन शाइन स्कूल परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। विद्यालय परिवार ने कहा कि अंशुमान की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है और उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)