महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी को पुलिस लाइन से स्थानांतरण कर बनाया गया प्रभारी चौकी ब्रह्मस्थान
आजमगढ़। जनहित एवं रिक्ति के सापेक्ष पुलिस विभाग में स्थानांतरण करते हुए चार उपनिरीक्षकों को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही एक महिला उपनिरीक्षक समेत दो उपनिरीक्षकों की भी नई तैनाती की गई है। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार दुबे का पुलिस लाइन से स्थानांतरण कर उन्हें थानाध्यक्ष अतरौलिया बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक राम किशोर शर्मा, जो प्रभार चौकी ब्रह्मस्थान, थाना कोतवाली में तैनात थे, को थानाध्यक्ष अहरौला की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्र को थानाध्यक्ष जहानागंज से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष बिलरियागंज बनाया गया है। जबकि उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्र, जो थानाध्यक्ष बिलरियागंज के पद पर तैनात थे, अब थानाध्यक्ष जहानागंज का कार्यभार संभालेंगे।इसके अलावा महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी का पुलिस लाइन से स्थानांतरण कर उन्हें प्रभारी चौकी ब्रह्मस्थान, थाना कोतवाली नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक मो. सत्तार को पुलिस लाइन से थाना मुबारकपुर भेजा गया है। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



