आजमगढ़ : APS रेजिडेंशियल अकादमी के विद्यार्थियों का NEET-2026 में शानदार प्रदर्शन, सरकारी मेडिकल कॉलेज में चयन की प्रबल संभावना

Youth India Times
By -
0


निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित माहौल का दिखा असर, चेयरमैन शाह आलम (गुड्डू जमाली) ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई
आजमगढ़। APS रेजिडेंशियल अकादमी (APSRA) के विद्यार्थियों ने NEET-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और जनपद का गौरव बढ़ाया है। अकादमी के कई विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय स्तर पर उल्लेखनीय रैंक हासिल की है, जिससे उनके सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन की प्रबल संभावना जताई जा रही है। संस्थान ने इस उपलब्धि को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और समर्पित शिक्षण व्यवस्था का परिणाम बताया है। अकादमी के सफल विद्यार्थियों में मोहम्मद रमीज़ ने 649 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1544 हासिल की। अदीब हामिद ने 626 अंक के साथ AIR 4091 प्राप्त किया। वहीं मुस्कान ने 482 अंक और SC श्रेणी में AIR 5387 हासिल की। ज़ैनब बानो (560 अंक, AIR 29784), नशरा अब्दुल्ला (558 अंक, AIR 31125), अदनान खान (554 अंक, AIR 34128), इकरा रहमान (550 अंक, AIR 37536) तथा मुजाहिद खान (549 अंक, AIR 38049) ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि पर अकादमी के चेयरमैन शाह आलम (गुड्डू जमाली), एमएलसी ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और श्रेष्ठ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने इस वर्ष सफल न हो सके विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन करते हुए निराश न होने और अगले प्रयास के लिए पूरी लगन से तैयारी करने की सलाह दी। अकादमी के प्रबंधक एवं सचिव सीए मोहम्मद नोमान ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है। वहीं निदेशक डॉ. गयास असद खान ने चयनित विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर संस्थान, जनपद और देश का नाम रोशन करेंगे। अकादमी परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)