एकतरफा प्यार का खू..नी अंत: युवती को मारी तीन गोलियां

Youth India Times
By -
0



घटना ने बाद हिस्ट्रीशीटर ने खुद को भी गोली से उड़ाया
10 दिन पहले जेल से छूटा था आरोपी, वारदात सीसीटीवी में कैद
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार को एकतरफा प्यार का खौफनाक मामला सामने आया। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी में एक हिस्ट्रीशीटर युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आदित्य प्रधान कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था और करीब 10 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। बुधवार शाम करीब चार बजे वह बिना नंबर की पल्सर बाइक से डिफेंस एन्क्लेव स्थित जोनल पार्क के पास पहुंचा। वहां उसने स्कूटी सवार अनुष्का को रोककर बात करने की कोशिश की। दोनों के बीच कहासुनी होने पर आदित्य ने पिस्टल निकालकर पहले युवती के सिर में एक गोली मारी और फिर पेट में दो गोलियां दाग दीं। वारदात के तुरंत बाद आरोपी ने अपनी ही पिस्टल से खुद को भी दो गोलियां मार लीं। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल अनुष्का को सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल, एक बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मिली है, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आदित्य और अनुष्का एक-दूसरे के परिचित थे। एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय ने बताया कि आरोपी ने युवती को गोली मारने के बाद स्वयं को भी गोली मार ली। युवती का इलाज जारी है, जबकि आरोपी की मृत्यु हो चुकी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)