आजमगढ़ : दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

Youth India Times
By -
0




मंडई की बल्ली में साड़ी के सहारे लटका मिला दोनों का शव
आजमगढ़। जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में 24 घंटे के भीतर दो लोगों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पहली घटना थाना क्षेत्र के खेतापट्टी गांव की है। यहां निवासी गरुण राजभर (35) पुत्र रामरतन राजभर बुधवार रात खाना खाने के बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित मंडई में सोने चले गए। देर रात उन्होंने मंडई की बल्ली में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी आशा, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी घटना मगहां (पल्थी) गांव की है। यहां निवासी हरिश्चंद्र (55) पुत्र बेचन राम ने गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित मंडई की बल्ली में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हरिश्चंद्र वेल्डिंग का कार्य करते थे। उनके परिवार में पत्नी जायत्री, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर दीदारगंज थाने के उपनिरीक्षक रमेश चंद्र यादव एवं सुरेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)