आजमगढ़ : ब्लॉक प्रमुख प्रमोद यादव ने 48 पौधे लगाकर मनाया 48वां जन्मदिन

Youth India Times
By -
0




पौधारोपण का दिया संदेश, समर्थकों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
आजमगढ़। जिले के ब्लॉक प्रमुख प्रमोद यादव ने बुधवार को अपना 48वां जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने अपने जीवन के 48वें वर्ष में प्रवेश करने पर 48 पौधों का रोपण किया और लोगों से भी जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर पौधे लगाने की अपील की। पौधारोपण के बाद उनके आवास पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। सुबह से देर शाम तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समर्थक, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और शुभचिंतक उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचते रहे। इस दौरान उनके आवास पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस अवसर पर प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजेश सिंह सहित विजय यादव, नंदलाल यादव, चंद्र प्रकाश यादव, दुर्गेश यादव और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने ब्लॉक प्रमुख प्रमोद यादव के स्वस्थ, दीघार्यु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। ब्लॉक प्रमुख प्रमोद यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर अपनी आयु के बराबर पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प ले, तो हरियाली बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि "पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी हमारा भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।"

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)