आजमगढ़ : नरम यादव बने एक्स-रे टेक्नीशियन, क्षेत्र में खुशी की लहर

Youth India Times
By -
0


केजीएमयू से डिप्लोमा हासिल करने वाले नरम की सफलता पर परिजनों व शुभचिंतकों ने दी बधाई

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा में जनपद के नरम यादव का एक्स-रे टेक्नीशियन पद पर चयन होने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। नरम यादव ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ से एक्स-रे टेक्नीशियन का डिप्लोमा प्राप्त किया है। वह डिप्लोमा फार्मेसी संगठन के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व फार्मासिस्ट सूबेदार यादव के पुत्र हैं। चयन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर रामनिवास यादव, रामदरश यादव, विजय कुमार देवव्रत, डॉ. विनय सिंह, आनंद उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोगों ने नरम यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नरम यादव अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)