आजमगढ़ : नरौली पुल से नदी में कूदा व्यक्ति, दो घंटे बाद मिला शव

Youth India Times
By -
0





दोस्त के साथ घर से निकला था मृतक, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आजमगढ़। जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली पुल से बुधवार की शाम करीब छह बजे एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिधारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी में व्यक्ति की तलाश शुरू कराई। गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नदी से शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान योगेंद्र शुक्ला (55) निवासी एलवल, थाना कोतवाली के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि योगेंद्र शुक्ला बुधवार की शाम किसी दोस्त के साथ घर से निकले थे। इसके बाद नरौली पुल पर पहुंचकर उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)