आज़मगढ़ : भाजपा के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्र अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत

Youth India Times
By -
0



ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, संगठन को और मजबूत होने की जताई उम्मीद

आजमगढ़। विधानसभा मुबारकपुर क्षेत्र के सठियांव चौराहे पर बुधवार दोपहर गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, विनोद राय पहले चन्द्रशेखर ट्रस्ट, जहानागंज पहुंचे, जहां से वह अपने काफिले के साथ सठियांव चौराहे पहुंचे। यहां सठियांव ब्लॉक प्रमुख पति अरविंद सिंह एवं अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख पति मनीष मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अरविंद सिंह ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी विनोद राय को मिलने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इसका सकारात्मक प्रभाव आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यक्ष पद के लिए योग्य व्यक्ति का चयन किया गया है। स्वागत कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अजय प्रकाश सिंह, अशोक पांडेय, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, दुर्गेश सिंह, विभा बरनवाल, सौरभ सिंह, दुर्गविजय यादव, सूरज सिंह, शिव गोविंद सिंह, सजीवन सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, शमशुद्दीन प्रधान, राधेश्याम सिंह, सुरेश जायसवाल, हरेंद्र चौधरी, प्रभात रंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)