आजमगढ़ : फूलपुर विद्युत वितरण खंड को मिले नए अधिशासी अभियंता

Youth India Times
By -
0


आरके पांडेय ने संभाला कार्यभार, कर्मचारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
रिपोर्ट-आरपी सिंह
फूलपुर (आजमगढ़)। विद्युत वितरण खंड, फूलपुर के अधिशासी अभियंता हरीश प्रजापति के स्थानांतरण के बाद रिक्त हुए पद पर आर.के. पांडेय ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। हरीश प्रजापति का स्थानांतरण मिजार्पुर जनपद स्थित विद्युत विभाग के कार्यशाला कार्यालय में किया गया है। विभाग से 16 जुलाई को स्थानांतरण आदेश प्राप्त होने के बाद आर.के. पांडेय ने विद्युत वितरण खंड, फूलपुर के अधिशासी अभियंता के रूप में अपना पदभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और वहां तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागीय कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नवनियुक्त अधिशासी अभियंता ने कहा कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाना, उपभोक्ताओं को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना और शिकायतों का शीघ्र समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)