आजमगढ़ समेत 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले तीन घंटे में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Youth India Times
By -
0


30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा, लोगों से सतर्क रहने की अपील

आजमगढ़। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम संबंधी सूचना के अनुसार आज़मगढ़ समेत उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में अगले तीन घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश, बिजली चमकने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आज़मगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और वाराणसी जिलों के कुछ क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े न होने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। किसानों और आम नागरिकों से मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)