आजमगढ़ : महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Youth India Times
By -
0



योगाचार्य त्रिभुवन मौर्य ने कराया योगाभ्यास, विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी जीवन शैली-डीपी मौर्य, प्रबंधक
आजमगढ़। तिवारीपुर, सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डीपी मौर्य, एकेडमिक डायरेक्टर रामनयन मौर्य, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा, योगाचार्य त्रिभुवन मौर्य एवं को-ऑर्डिनेटर आनंद मौर्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद योगाचार्य त्रिभुवन मौर्य ने योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासनों का क्रमवार अभ्यास कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रत्येक आसन की उपयोगिता बताते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डीपी मौर्य ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी जीवन शैली है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के माध्यम से ही व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा योगाचार्य त्रिभुवन मौर्य को विशेष धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामचरण मौर्य, दीपिका सिंह, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, अजय यादव, राहुल तिवारी, आरोही मोदनवाल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)