आजमगढ़ : SKD विद्या मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग महोत्सव का भव्य आयोजन

Youth India Times
By -
0




योग मानसिक शांति, आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का भी आधार : विजय बहादुर सिंह, संस्थापक
आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर SKD Group of Education द्वारा SKD Vidya Mandir, धनहुआं-जहानागंज, आजमगढ़ के प्रांगण में योग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग महोत्सव के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का भी आधार है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्रीकांत, रणविजय आनन्द, अनिल, शिवमंगल, अभिषेक सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में “योग अपनाएं, निरोग रहें” के संदेश के साथ स्वस्थ भारत और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)