आजमगढ़ : बेटी से मिलने लखनऊ जा रहे पत्रकार की सड़क हादसे में मौत

Youth India Times
By -
0

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, खड़ी कार में पीछे से टक्कर मारकर फरार हुआ अज्ञात वाहन

आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आजमगढ़ के पत्रकार रघुवंश मणि त्रिपाठी (52) की मौत हो गई। वह पवई थाना क्षेत्र के पवई गांव के निवासी थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि परिचितों और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रघुवंश मणि त्रिपाठी की पुत्री ने बच्चे को जन्म दिया था और वह लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती थी। बेटी से मिलने के लिए वह गुरुवार तड़के करीब दो बजे अपनी कार से अकेले लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद उन्हें नींद आने लगी। इसके बाद उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाईं ओर किनारे अपनी कार खड़ी कर दी और आराम करने लगे। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर 89वें किलोमीटर के पास सुबह करीब चार बजे पीछे से आए किसी बड़े वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रघुवंश मणि त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अयोध्या स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। जिस बेटी और नवजात से मिलने के लिए वह घर से निकले थे, उनसे मुलाकात से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और शुभचिंतकों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)