आजमगढ़ : शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0




अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप, आरोपी पर हत्या के प्रयास, लूट व गैंगस्टर समेत 18 मुकदमे दर्ज
आजमगढ़। जनपद के जहानागंज थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला का शारीरिक शोषण करने तथा अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 को थाना जहानागंज में प्राप्त तहरीर के आधार पर ग्राम गम्भीरवन निवासी रोशन सिंह उर्फ विक्की सिंह पुत्र स्वर्गीय देवेन्द्र सिंह के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से इंकार करने तथा अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में अन्य संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गईं। थानाध्यक्ष के निर्देशन में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार कुशवाहा ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को परदेशी मोड़ क्षेत्र से आरोपी रोशन सिंह उर्फ विक्की सिंह (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध जहानागंज, बरदह, निजामाबाद, मेहनगर और कोतवाली थानों में हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, महिला उत्पीड़न, मारपीट और धमकी सहित कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना जहानागंज का हिस्ट्रीशीटर भी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार कुशवाहा, कांस्टेबल श्रीप्रकाश सिंह और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)