आजमगढ़ : पत्नी की चाकू मारकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

 





घरेलू विवाद में हुई थी वारदात, 11 दिन बाद घर से दबोचा गया आरोपी
आज़मगढ़। घरेलू विवाद में पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में कप्तानगंज पुलिस ने वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 20 जून को मृतका की मां की तहरीर पर थाना कप्तानगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि 19 जून को घरेलू विवाद के दौरान पति नीरज निषाद ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद आरोपी अपने परिजनों के साथ फरार हो गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को थाना प्रभारी जय प्रकाश ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी नीरज निषाद निवासी ग्राम अलहनी, थाना कप्तानगंज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)