आजमगढ़ : वैगनार और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, छह लोग घायल

Youth India Times
By -
0

 





देर रात हुआ हादसा, सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गुलवा गौरी नहर के पास सोमवार देर रात करीब 11 बजे वैगनार कार और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वैगनार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार वैगनार कार आजमगढ़ की ओर से आ रही थी, जबकि पिकअप वाहन मोहम्मदपुर की तरफ से जा रहा था। टक्कर में वैगनार चालक अजीत सिंह (37) पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी करखिया, थाना रौनापार सहित गौरव सिंह (25), शैलेश सिंह (28), आर्यन सिंह (23), गोपाल सिंह तथा वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी करखिया घायल हो गए। घटना की सूचना पर बिलरियागंज थाने के उपनिरीक्षक इसरार अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य कराया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन अलाउद्दीन पट्टी निवासी राजू का है। दुर्घटना में पिकअप चालक सुरक्षित बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य करा दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)