आजमगढ़ : सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हुआ अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा का सम्मान

Youth India Times
By -
0

 





फ्रांस की यूनिवर्सिटी ऑफ पोइटियर्स में पोस्ट-डॉक्टरेट हेतु चयनित डॉ. रत्नेश कुमार यादव का हुआ स्वागत
डॉ. रत्नेश कुमार यादव की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : राम राज यादव
आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को डॉ. रत्नेश कुमार यादव के फ्रांस की यूनिवर्सिटी ऑफ पोइटियर्स में पोस्ट-डॉक्टरेट पद पर चयन होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। डॉ. रत्नेश कुमार यादव मूल रूप से सफुद्दीनपुर, पोस्ट सदर, जनपद आजमगढ़ के निवासी हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे आजमगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया है। डॉ. रत्नेश कुमार यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राप्त की तथा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने ए.के.टी.यू. से बी.टेक., एन.आई.टी. सिलचर से एम.टेक. तथा आई.आई.टी. रोपड़ से एडवांस कम्बशन इंजन विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में वे राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, देवगांव (आजमगढ़) में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। सम्मान समारोह में उनके पिता अभय कुमार यादव, दादा राम राज यादव (भूतपूर्व एडीओ, ब्लॉक रानी की सराय), रमाकांत यादव, लव यादव, पीयूष कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार पाण्डेय, उपेन्द्र दुबे, संतोष कुमार यादव, रवि प्रकाश, राज कुमार गौतम, अतुल कुमार यादव, विमल यादव, पंकज यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर राम राज यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. रत्नेश कुमार यादव की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)