आजमगढ़ : SNRD पब्लिक स्कूल में “फन डे, समर वाटर पूल पार्टी, वाटरमेलन एवं आइसक्रीम डे” का आयोजन

Youth India Times
By -
0



पूल पार्टी, डीजे डांस और आइसक्रीम के साथ बच्चों ने की जमकर मस्ती, गर्मी से बचाव के दिए गए टिप्स

आजमगढ़। सिधारी स्थित SNRD पब्लिक स्कूल में “फन डे, समर वाटर पूल पार्टी, वाटरमेलन एवं आइसक्रीम डे” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूल पार्टी की धुनों के बीच ठंडे पानी व वाटर पार्क में दोस्तों संग जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने वाटरमेलन डे के अंतर्गत तरबूज का सेवन किया तथा विद्यालय की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को ठंडी आइसक्रीम वितरित की गई। डीजे की धुन पर बच्चों ने डांस करते हुए खूब मस्ती की। पूल में बॉल, गुब्बारे और ट्यूब के साथ बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। विद्यालय प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों का मन तरोताजा रहता है और उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक माहौल के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। विद्यालय निदेशक शिवम् तिवारी ने बच्चों को गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए नींबू पानी, मौसमी फल तथा हल्के भोजन के सेवन की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्मियों में धूप से बचना चाहिए और बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह कपड़ों से ढक कर रखना चाहिए। साथ ही बच्चों को जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया। प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता ने बताया कि बच्चों को गर्मी से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक तरल पदार्थ के सेवन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में साहब जां, राकेश सर, विनय गिरी, हर्षदीप, रचित, आकाश, सागर, मीना, श्वेता, निशा, रिया, उजमा, सुनीता, सविता, प्रिया, आकाश राजभर, ऐश्वर्या, महिमा एवं प्रतिमा तिवारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)