आज़मगढ़ : हनुमान मंदिर की प्रतिमा चोरी होने और अवैध कब्जे के प्रयास के मामले ने पकड़ा तूल

Youth India Times
By -
0






भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की किया मांग
आजमगढ़। जनपद में एक विवादित भूमि पर स्थित हनुमान मंदिर की प्रतिमा चोरी होने तथा अवैध कब्जे के प्रयास को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण में प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि संबंधित भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वाद संख्या S.D. 766/25/552/24/500/25 के संबंध में जिला न्यायाधीश न्यायालय में एम.ए. संख्या 18/2026 लंबित है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा विवादित भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि उक्त भूमि पर स्थापित हनुमान मंदिर की प्रतिमा को नदीम अहमद और उसके साथियों द्वारा चोरी कर लिया गया था, जिसके संबंध में एफआईआर संख्या 0625/2024 दर्ज है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों एवं बाहरी लोगों की मदद से निजी भूमि पर दबाव बनाकर कब्जा कराने की साजिश रची जा रही है। इसमें “आज़ाद सिक्योरिटी” नामक संस्था अथवा व्यक्तियों का भी उल्लेख किया गया है। मयंक गुप्ता ने बताया कि 15 मई 2026 को उनके बाहर रहने के दौरान अहाते के सामने रखी ईंटें उठा ली गईं तथा टिनशेड को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की गई कि विवादित भूमि पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा रोका जाए, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए, चोरी हुई हनुमान जी की प्रतिमा पुनः स्थापित कराई जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)