गाजीपुर। ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गाजीपुर के कंपोजिट विद्यालय गुलाल सराय के प्रधानाध्यापक आनंद यादव को निलंबित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भांवरकोल के खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र को जांच अधिकारी नामित किया है और एक पखवारे के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार बीते दिनों सोशल media पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें शिक्षा क्षेत्र मरदह स्थित कंपोजिट विद्यालय गुलाल सराय के प्रधानाध्यापक आनंद यादव प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते दिखाई दे रहे थे। मामले की जानकारी होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने वीडियो का संज्ञान लिया। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापक पर पदेन दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही तथा अमर्यादित बयानबाजी का आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बीएसए कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाए, ताकि आगे की विभागीय कार्रवाई की जा सके।
मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी, प्रधानाध्यापक निलंबित
By -
Thursday, May 07, 2026
0
Tags:






