आजमगढ़ : बस एजेंसी कर्मियों ने यात्री को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Youth India Times
By -
0




बच्चे को बस से उतारने के बाद हुआ विवाद, जान से मारने की दी धमकी

आजमगढ़। जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ स्थित एक ट्रेवल्स कार्यालय पर बस में बच्चे को बैठाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि ट्रेवल्स एजेंसी के कर्मचारियों और बस स्टाफ ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जान शुरू कर दी है। हीरापट्टी निवासी अमरनाथ सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह मंगलवार की शाम करीब छह बजे अपने बच्चे को दिल्ली भेजने के लिए इंटरसिटी स्मार्ट बस में बैठाने गया था। आरोप है कि बस से नीचे उतरते ही भंवरनाथ स्थित ट्रेवल्स कार्यालय के कर्मचारियों ने बच्चे को बस से उतार दिया और कहा कि उनकी अनुमति के बिना वहां कोई सवारी नहीं बैठ सकती। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर कर्मचारियों ने उसका कॉलर पकड़कर धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद कार्यालय में रखे डंडे से उसकी पिटाई की गई। मारपीट में बस चालक और कंडक्टर के भी शामिल होने का आरोप लगाया गया है। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई, जिसके बाद किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया। अमरनाथ सिंह के अनुसार मारपीट में उसके सिर के पीछे गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने कंधरापुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)