आजमगढ़ में सनि देवल सहित तीन गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0






मारपीट में गर्भवती महिला का गर्भपात होने मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार सुबह सईदनगर तिराहे से पकड़ा। पुलिस के अनुसार थाना मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम टड़ियाखन निवासी शोभा देवी पत्नी जितेंद्र कनौजिया ने 18 मई 2026 को थाने में लिखित तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि 17 मई की शाम करीब पांच बजे बच्चों के विवाद को लेकर उनके देवर ओपेन्द्र, सनी देवल पुत्रगण अशोक चौधरी तथा सिम्पल पत्नी ओपेन्द्र ने उन्हें लात-घूंसों से मारापीटा। मारपीट में उनके सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं, जिससे तीन माह का गर्भ गिर गया। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर में मुकदमा संख्या 194/2026 धारा 92, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की जांच उपनिरीक्षक राघव राम यादव द्वारा की जा रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को उपनिरीक्षक राघव राम यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में नामजद आरोपी सईदनगर तिराहे पर कहीं भागने की फिराक में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ओपेन्द्र (25), सनी देवल (19) तथा सिम्पल (22) निवासी ग्राम टड़ियाखन, थाना मुबारकपुर को सुबह करीब 8:35 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)