आजमगढ़ : मौज बिन जबल स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Youth India Times
By -
0





स्कूल प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की किया कामना

आजमगढ़। मौज बिन जबल मोहम्मदपुर स्कूल में बुधवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह में स्कूल प्रबंधन ने मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लगन के महत्व के बारे में प्रेरणादायक बातें भी बताई गईं। अगर बात करें 12वीं की टॉपर की, तो नसरा नौशाद ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। नसरा ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “मेरा पास होना मेरे मम्मी-पापा के लिए सबसे बड़ी खुशी है और मैं अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हूँ।” इसके अलावा शज़ीन बनो ने 12वीं कक्षा में 84 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं 10वीं कक्षा में अक़्सा ज़फर ने 64 प्रतिशत, तूबा बनो ने 73.6 प्रतिशत और अरोशा सुंदुस ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन का आभार जताया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के ये मेधावी छात्र-छात्राएं भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)