आजमगढ़ : APS रेजिडेंशियल एकेडमी में निःशुल्क NEET कोचिंग के लिए आवेदन 10 मई तक, 16 मई को होगी प्रवेश परीक्षा

Youth India Times
By -
0




50 मेधावी छात्रों को मिलेगा फ्री कोचिंग, आवास और भोजन; 11-12 के छात्रों को भी मिलेगा मार्गदर्शन

आज़मगढ़। जनपद के कोटिला चेक पोस्ट, रानी की सराय स्थित APS रेजिडेंशियल एकेडमी द्वारा संचालित निःशुल्क NEET आवासीय कोचिंग कार्यक्रम (सत्र 2026–27) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। संस्थान प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह विशेष कार्यक्रम वर्ष 2023 से संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत चयनित 50 मेधावी विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क कोचिंग के साथ-साथ भोजन और आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। संस्थान के अनुसार, इस कोचिंग के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कक्षा 12 उत्तीर्ण कर ली है या इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा दी है। चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना होगा, जिसका आयोजन 16 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल परिसर में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 और 12 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी निःशुल्क मार्गदर्शन (Guidance) प्रदान किया जाएगा, हालांकि इस सुविधा में आवास और भोजन शामिल नहीं होगा। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि इस पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। यहां से कोचिंग प्राप्त कर चुके कई विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जैसे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (लखनऊ) और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं, जो इस कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.apsracademy.com पर विजिट कर सकते हैं या 8090107028 एवं 7267827622 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)