आजमगढ़ : बंगाल ने तुष्टिकरण को हराकर विकास और सनातन को चुना-पूजा सिंह

Youth India Times
By -
0





पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त पर रा.स.से.भा. का ने निकाली विजय उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
आजमगढ़। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त की खबर मिलते ही आजमगढ़ में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। पुरानी कोतवाली परिसर में राष्ट्रीय सनातन सेना भारत (रा.स.से.भा.) की जिला इकाई ने विजय उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकतार्ओं ने शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के नारों के साथ खुशी जाहिर की। साथ ही मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा, बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास और सनातन को चुना है। यह जीत उन करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है, जो लगातार जमीन पर संघर्ष कर रहे हैं। आजमगढ़ से लेकर बंगाल तक राष्ट्रवाद की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल, माँ दुर्गा और स्वामी विवेकानंद की भूमि है, जहां कमल का खिलना तय था। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी, जिला अध्यक्ष सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में भारत माता की आरती कर देश की अखंडता और खुशहाली की कामना की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)