आजमगढ़ : पत्नी ने बेटियों संग मिलकर पति को पीटा

Youth India Times
By -
0





चीख पुकार सुनकर पहुंचे अन्य लोगों ने बचाई जान

आजमगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के टिमलपट्टी गांव में घरेलू विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रविन्द्र कुमार पुत्र रामदेव ने थाना जीयनपुर में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने घर के पास खड़े थे, तभी उनकी पत्नी गुड्डी तथा बेटियां नीलम, अजली और कंचन समेत अन्य लोगों ने मिलकर उन्हें घर के अंदर खींच लिया और मारपीट की। प्रार्थी के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी को वेटर का काम करने से मना किया था, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान उन्हें गाली-गलौज करते हुए गंभीर रूप से पीटा गया, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। शोर सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पीड़ित ने थाना प्रभारी से शिकायत कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)