आजमगढ़ : मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आजमगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Youth India Times
By -
0





6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई मार्ग रहेंगे बंद, वैकल्पिक रास्तों से आवागमन की अपील
आजमगढ़। जनपद में 6 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम को लेकर यातायात विभाग ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह कार्यक्रम थाना कंधरापुर क्षेत्र के ग्राम मीरिया रेहड़ा में आयोजित होना है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कुछ प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जारी निदेर्शों के अनुसार, सेहदा अंडरपास से बिलरियागंज की ओर जाने वाले सभी छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वाहन सेहदा अंडरपास से भंवरनाथ चौराहा होते हुए जुनैदगंज चौराहा के रास्ते बिलरियागंज जा सकेंगे। इसी तरह, बिलरियागंज चौराहा से सेहदा अंडरपास की ओर जाने वाले वाहनों को सियराहा तिराहा से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन जुनैदगंज चौराहा और भंवरनाथ चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। यह ट्रैफिक डायवर्जन 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। यातायात प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग कर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)