5 दिवसीय शिविर का समापन सर्वधर्म प्रार्थना व ध्वज अवरोहण के साथ, मिशन शक्ति व यातायात जागरूकता पर भी दिया गया जोर
आजमगढ़। कोटिला चेक पोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित तृतीय सोपान परीक्षण शिविर, 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। विगत 5 दिनों से संचालित इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स एवं गाइड्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान बीती रात्रि ग्रैंड कैंप फायर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न टोलियों द्वारा समूह गीत, नाटक, नृत्य एवं एकल प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि आस्था जायसवाल (डीएसपी) सी ओ सदर, आजमगढ़ ने मिशन शक्ति 5.0 की जानकारी देते हुए बालिकाओं को जागरूक किया तथा 112, 1090, 1076, 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही अनुशासन व लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि अतुल कुमार यादव (एआरटीओ/यातायात उप-निरीक्षक) एवं दिलीप कुमार बिंद (ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर) ने यातायात नियमों के महत्व पर प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि डॉ. संजीव कुमार गुप्त (समाजसेवी) ने भी अपने संबोधन के साथ एक सुंदर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सीए मोहम्मद नोमान ने प्रेरणादायक संबोधन दिया तथा प्रधानाचार्या रूपल पंड्या ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं वहां उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शिविर का संचालन अवधेश यादव (जिला संगठन आयुक्त, स्काउट्स एवं लीडर ऑफ द कोर्स) ने किया। शिविर के दौरान प्रवेश, प्रथम व द्वितीय सोपान के परीक्षण, पायनियरिंग कार्य, रस्सी-डंडों से उपयोगी गैजेट निर्माण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार दुबे (जिला प्रशिक्षण आयुक्त, स्काउट्स), सुभाष चंद्र गोंड (सचिव, स्काउट्स एवं गाइड्स, आजमगढ़), गोविंदा चौहान (ट्रेनिंग काउंसलर), डॉ. शफीउज्जमा (लीडर ट्रेनर, रोवर, पर्यवेक्षक शिविर), अजय यादव (आईटी कोऑर्डिनेटर), मोहम्मद शाहिद (यूनिट लीडर, स्काउट्स), ऊज़मा खान (यूनिट लीडर, गाइड), बृजेश (यूनिट लीडर, जनता विद्यालय इंटर कॉलेज, मेहनाजपुर), राहुल तिवारी (यूनिट लीडर, महादेवी इंटर कॉलेज, सिधारी, आजमगढ़) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही उप-प्रधानाचार्या रूना खान सहित समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। आज इस 5 दिवसीय शिविर का समापन सर्वधर्म प्रार्थना एवं ध्वज अवरोहण समारोह के साथ हुआ।






