स्कूल वैन में लगी भीषण आग, पांच बच्चे व चालक झुलसे

Youth India Times
By -
0

 






ग्रामीणों की मदद से बचाई गई बच्चों की जान
मुजफ्फरनगर। जिले के पुरकाजी क्षेत्र के गांव समसो में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों को स्कूल ले जा रही एक वैन में अचानक आग लग गई। इस हादसे में वैन में सवार पांच बच्चे और चालक झुलस गए। जानकारी के अनुसार, गांव समसो से बच्चों को लेकर आशीष इंग्लिश एकेडमी जा रही स्कूल वैन में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही वैन में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए बच्चों व चालक को वैन से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। झुलसे बच्चों और चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल वाहनों की नियमित जांच और सख्त निगरानी की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)