आज़मगढ़। शहर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन स्थित घंटाघर के पास बीती रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना रात सोमवार की रात करीब 2:45 बजे की बताई जा रही है, जहां पेट्रोल पंप के बगल में आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग पेट्रोल पंप के नजदीक लगी थी, जिससे खतरा और बढ़ गया था। हालांकि, फायर ब्रिगेड की तत्परता के चलते स्थिति जल्द नियंत्रण में आ गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।






