आज़मगढ़ : दो आरोपी 5 माह के लिए जिलाबदर

Youth India Times
By -
0





गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई, अपराध नियंत्रण अभियान में पुलिस की सख्ती
आजमगढ़। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी, गृहभेदन, चोरी की संपत्ति रखने और आपराधिक षड्यंत्र में संलिप्त दो आरोपियों को गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ द्वारा थाना मेंहनाजपुर क्षेत्र के दो अभियुक्तों—प्रत्यांशु सिंह उर्फ भोला सिंह निवासी बेला तथा रामबदन राम निवासी कूबा खास—के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रशासन ने दोनों आरोपियों को दिनांक 28 मार्च 2026 से आगामी 5 माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों अपराधी चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे, जिसके चलते यह कठोर कदम उठाया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)