लखनऊ। प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए 44 अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के तबादले कर दिए। इनमें बड़ी संख्या उन अधिकारियों की है जिन्हें हाल ही में पुलिस उपाधीक्षक से एएसपी पद पर पदोन्नत किया गया था। जारी आदेश के अनुसार मनोज कुमार गुप्ता को हमीरपुर से पीटीसी सीतापुर, अरविंद कुमार वर्मा को चित्रकूट से हमीरपुर, अखंड प्रताप सिंह को सुल्तानपुर से 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी तथा ब्रज नारायण सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट से सुल्तानपुर भेजा गया है। वहीं चिरंजीव मुखर्जी का सीआईडी लखनऊ से प्रयागराज कमिश्नरेट स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है, जबकि हरि राम यादव को देवरिया से प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनाती मिली है। इसी क्रम में अलका को सीआईडी मेरठ से आगरा कमिश्नरेट, आलोक दुबे को 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ से सीआईडी मेरठ और श्रेष्ठा को बागपत से एटीएस लखनऊ भेजा गया है। मुकेश प्रताप सिंह को सीआईडी मुख्यालय लखनऊ से 43वीं वाहिनी पीएसी एटा, हितेंद्र कृष्ण को वूमेन पावर लाइन 1090 से सीआईडी मुख्यालय तथा मुकेश चंद्र उत्तम को श्रावस्ती से विधि प्रकोष्ठ प्रयागराज स्थानांतरित किया गया है। चंद्रकेश सिंह को पीटीसी सीतापुर से श्रावस्ती भेजा गया है। मनोज कुमार यादव को मथुरा (यातायात) से 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा, राजेश कुमार तिवारी को मुरादाबाद से मथुरा (यातायात) और अभय कुमार मिश्र को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट भेजा गया है। एसएन वैभव पांडेय को सहारनपुर से सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, उमेश कुमार यादव को सीआईडी बरेली से सीआईडी प्रयागराज तथा रफीक अहमद को 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ से सीआईडी गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है। सलोनी अग्रवाल को गाजियाबाद कमिश्नरेट से 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, वरुण कुमार सिंह को अलीगढ़ से गाजियाबाद कमिश्नरेट तथा स्वतंत्र कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में एडीसीपी बनाया गया है। संजय वर्मा को कानपुर देहात से एसपी बलिया साउथ नियुक्त किया गया है। नवीना शुक्ला को मेरठ से एएनटीएफ (ऑपरेशन) लखनऊ, संतोष कुमार सिंह को मेरठ से इटावा एएसपी क्राइम, निष्ठा उपाध्याय को शाहजहांपुर से सीआईडी बरेली तथा रामाशीष यादव को मुजफ्फरनगर से लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। धर्मेंद्र कुमार यादव को 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी से 25वीं वाहिनी रायबरेली स्थानांतरित किया गया है। तनु उपाध्याय और उदय प्रताप सिंह को क्रमशः 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर और 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज में यथावत रखा गया है। इरफान नासिर खान को मेरठ सेक्टर से पीटीएस सुल्तानपुर, मोनिका यादव को सीआईडी मुख्यालय से यूपीपीसीएल (मध्यांचल) लखनऊ, समीक्षा यादव को ईओडब्ल्यू मेरठ से 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी तथा वंदना शर्मा को अभिसूचना मेरठ से ईओडब्ल्यू मुख्यालय भेजा गया है। ओजस्वी चावला को एडीजी जोन आगरा के स्टाफ अफसर के पद पर यथावत रखा गया है। अभिनव यादव को एसएसएफ गोरखपुर से 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, प्रेम प्रकाश यादव को एसएसएफ प्रयागराज में यथावत रखा गया है। अवनीश चंद्र श्रीवास्तव और दीपक कुमार सिंह एसटीएफ में ही एएसपी पद पर बने रहेंगे। देवेंद्र सिंह को पीटीएस सुल्तानपुर से 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर, अशोक कुमार वर्मा को सतर्कता मुख्यालय से सीआईडी कानपुर, स्नेहा तिवारी को कानपुर नगर कमिश्नरेट तथा अभिषेक तिवारी को मेरठ से मैनपुरी एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। राघवेंद्र कुमार मिश्रा को मेरठ (यातायात) से 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में तैनाती दी गई है। सरकार के इस बड़े फेरबदल से कई जिलों और विशेष इकाइयों में प्रशासनिक बदलाव देखने को मिलेंगे।






