आजमगढ़ में मारवाड़ी युवा मंच का भव्य आयोजन, 100 से अधिक दिव्यांगों को मिले नि:शुल्क कृत्रिम अंग

Youth India Times
By -
0




श्री मारवाड़ी धर्मशाला में समापन समारोह सम्पन्न, समाजसेवियों व अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ सम्मान समारोह

आजमगढ़। शहर स्थित श्री मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार, 12 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे मारवाड़ी युवा मंच शाखा आजमगढ़ द्वारा आयोजित चतुर्थ नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं अंग प्रदान शिविर का समापन समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस आयोजन ने समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन चंद्रप्रकाश अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में परीक्षित खटाना (मुख्य विकास अधिकारी), मधुबन कुमार सिंह (एसपी सिटी), शुभम तोदी (क्षेत्राधिकारी सदर), प्रीति बाजोरिया (उत्तर प्रदेश प्रांतीय उपाध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच), इशांक शाह (प्रांतीय सहायक मंत्री) तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर शामिल रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम संयोजक विशाल गोयनका ने अपने संबोधन में बताया कि इस शिविर के माध्यम से 100 से अधिक दिव्यांग भाई-बहनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि यह सेवा कार्य केवल उपकरण वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके पीछे एक समर्पित टीम की निरंतर मेहनत शामिल रही। शाखा अध्यक्ष अविनाश जालान ने जानकारी दी कि शिविर के दौरान सभी लाभार्थियों के अंगों का माप लेकर कार्यशाला में दिन-रात मेहनत करते हुए कृत्रिम अंगों का निर्माण किया गया और निर्धारित तिथि 12 अप्रैल को सभी को सफलतापूर्वक वितरित किया गया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु रुंगटा ने मंच द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह के दौरान सभी अतिथियों को समाज के बंधुओं द्वारा दुपट्टा एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर में दिन-रात मेहनत करने वाले संयोजक, सह-संयोजक एवं सहयोगियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आदित्य सिंह, सिद्धि शर्मा तथा हाफ लेमन रेडियो के आरजे शिवम प्रमुख रहे। कार्यक्रम के अंत में मंच के वरिष्ठ सदस्य श्यामसुंदर डालमिया ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर युगल किशोर जालान, अशोक शर्मा, अशोक रुंगटा, अजीत रुंगटा, अनिल रुंगटा, भोलानाथ जालान, दीपक अडूकिया, अशोक खंडेलिया, मनोज खेतान, राजीव डालमिया, संजय डालमिया, सुनील अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, सुधीर सिंह, नीरज गोयनका, राकेश अग्रवाल, सौरभ डालमिया, प्रत्यूष डालमिया, हिमांशु डालमिया, आकर्ष अडूकिया, आकाश बैरसिया, विशाल गोयनका, विजय शर्मा, परितोष रुंगटा, सोनू जालान, शुभम शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। नारी शक्ति की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही, जिसमें बबीता जसरासरिया, सुषमा सराफ, पायल जालान, लक्ष्मी खंडेलिया, रुपाली रुंगटा सहित अन्य महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह आयोजन न केवल सेवा भावना का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सहयोग, समर्पण और मानवीय मूल्यों को भी मजबूत करने का कार्य किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)