आज़मगढ़ में भाग्यांश ग्रुप का भव्य होली मिलन समारोह

Youth India Times
By -
0




सैकड़ों एसोसिएट लीडर्स की उपस्थिति में भाईचारे और विश्वास का संदेश
आजमगढ़। हरिऔध कला केंद्र में सोमवार को भाग्यांश ग्रुप ऑफ कंपनी, की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाग्यांश ग्रुप के एसोसिएट लीडर्स एवं सैकड़ों की संख्या में सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हरीऔध केंद्र रंगों, गुलाल और फूलों की खुशबू से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाग्यांश ग्रुप के शेरे पूर्वांचल अमित सिंह ने सबसे पहले कंपनी के सीएमडी डॉ. कुलदीप मिश्रा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मिश्रा द्वारा बनाए गए सशक्त सिस्टम के माध्यम से आज अनेक लोग रियल एस्टेट के क्षेत्र में सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी अब तक 14 साइटों में से 10 साइटों की बिक्री कर चुकी है, जहां लोग अपने घर बनाकर निवास भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी विश्वास और विश्वसनीयता है, जिसे हर हाल में बनाए रखना है। अमित सिंह ने पांच वर्ष पूर्व आयोजित होली मिलन समारोह का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय मात्र 10 घरों तक मिठाई पहुंचाई गई थी, लेकिन आज पांच साल बाद हरीऔध कला केंद्र पूरी तरह भरा हुआ है, जो कंपनी की निरंतर प्रगति और बढ़ते परिवार का प्रमाण है। समारोह में ‘रियल स्पर्ट के नाम से पहचाने जाने वाले दिवाकर चौहान ने अपने संबोधन में सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए बिजनेस ग्रोथ का मंत्र दिया। वहीं ‘गुरु’ के नाम से जाने जाने वाले अश्वनी कुमार दुबे, राकेश पाठक, रविंद्र कुमार वर्मा, डॉ. राजेश कुमार तथा संतोष कुमार मौर्य ने भी उपस्थितजनों को बधाई दी और एक-दूसरे को गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह होली मिलन समारोह भाग्यांश ग्रुप के इतिहास में एक यादगार और ऐतिहासिक आयोजन के रूप में दर्ज होगा। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और संगठनात्मक एकता की झलक स्पष्ट दिखाई दी। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, विनय सिंह, चंदन सिंह, शांति रतन, अमरनाथ मौर्या, पंकज विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। समारोह का समापन आपसी सौहार्द, संगठन की मजबूती और निरंतर प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)