विधानसभा चुनाव 2027 : चुनावी तैयारियों को दी धार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी की ओर से पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। पार्टी की ओर से 24 नवंबर 2026 को जारी सूची में सहारनपुर, शामली, अमरोहा और ललितपुर की विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जारी सूची के अनुसार, बेहट विधानसभा सीट (01), जनपद सहारनपुर से उमर अली खान को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं सहारनपुर विधानसभा सीट (04) से आशु मलिक को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इसी तरह कैराना विधानसभा सीट (08), जनपद शामली से नाहिद हसन, अमरोहा विधानसभा सीट (41) से महबूब अली और ललितपुर विधानसभा सीट (226) से ज्योति लोधी को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की इस घोषणा को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

