मारवाड़ी धर्मशाला में जुटीं जिले की नामी हस्तियां, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
मिस इंडिया आइकॉन पूजा सिंह के नेतृत्व में हुआ आयोजन, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
आजमगढ़। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट एवं Azamgarh Icon के तत्वाधान में दिनांक 02 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिस इंडिया आइकॉन पूजा सिंह ने की। यह आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला में संपन्न हुआ, जहां जिले की कई प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में संगीता तिवारी, विजय लक्ष्मी मिश्र, भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ पूनम सिंह, सुनील विश्वकर्मा (हुनर संस्थान), महामंत्री समर सिंह, छात्र नेता अविनाश सिंह बंटी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में Swaram Band के तुषार सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने लाइव परफॉर्मेंस देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। इसके अलावा प्रियंशु सोनार, संतोष एवं मनस्वी द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था की कोषाध्यक्ष प्रतिभा द्विवेदी, मंत्री अनीता सिंह, संगीता, अन्नू सिंह, रीना सिंह, किरण श्रीवास्तव, सुजाता, रीता, कुसुम जायसवाल, नीरज सिंह सहित संस्था के सभी सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही। पूरा कार्यक्रम उत्साह, उमंग और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया।




