आजमगढ़ : पीएम मोदी और बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिप्पणी पड़ी भारी

Youth India Times
By -
0





फेसबुक हैंडलर महिला के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

आजमगढ़। जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर निवासी मनीष कुमार ने थाना सिधारी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रार्थी के अनुसार, शाहगढ़ (सिधारी) निवासी रंजना चौहान ने 22 मार्च को फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 24 मार्च को पुलिस द्वारा माफी मंगवाए जाने के बावजूद उसी दिन शाम को पुनः आरोपी ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। मनीष कुमार ने आरोप लगाया है कि उक्त महिला ने एक समाज विशेष के खिलाफ भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और उन्हें व्यक्तिगत रूप से धमकी भी दी है। पीड़ित ने पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)