भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों के आदर की परंपरा को आगे बढ़ाने का दिया संदेश
आजमगढ़। तिहाड़ जेल के महानिदेशक तथा आजमगढ़ निवासी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव द्वारा ब्रह्मकुमारी माता कैलाशपति को सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम गौरव और संस्कार का प्रतीक बन गया। इस अवसर पर उन्होंने अंगवस्त्र भेंट कर माता कैलाशपति का सम्मान किया और भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों के आदर की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। यह सम्मान समारोह अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत तथा भोजपुरी अकादमी एवं लोक कला शोध संस्थान के प्रधान कार्यालय, कोलघाट स्थित अरविंद चित्रांश के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिजोरम के पूर्व डीजीपी, दिल्ली में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (क्राइम चीफ) और वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक के रूप में कार्यरत देवेश चंद्र श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज, परिवार और संस्कृति के प्रति सम्मान बनाए रखना भारतीय परंपरा की सबसे बड़ी पहचान है। ब्रह्मकुमारी माता कैलाशपति देवी, जो सात्विक और आध्यात्मिक विचारधारा से प्रेरित होकर सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में योगदान दे रही हैं, उनका सम्मान करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में सारिका श्रीवास्तव, माही चित्रांश, अंशिका चित्रांश, माता कैलाशपति, अरविंद चित्रांश, मनु श्रीवास्तव, सौरभ राय, श्यामसुंदर लाल श्रीवास्तव, शीला श्रीवास्तव, मुन्ना श्रीवास्तव, इंदु लाल यादव, डॉ. अखिलेश चौरसिया, पीयूष यादव, पंकज उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल को भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति सम्मान की एक प्रेरणादायक मिसाल बताया।






.jpg)