आजमगढ़ : बछड़े की चोरी कर गोवध करने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

 






अवैध तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद
आजमगढ़। जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु के बछड़े की चोरी कर गोवध कर मांस बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घटना ग्राम बम्हौर की है, जहां 20/21 मार्च की रात एक बछड़े की चोरी कर उसका वध कर दिया गया था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान दो आरोपियों इमरान और कासिद का नाम सामने आया। 25/26 मार्च की रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल से क्षेत्र में आ रहे हैं। पुलिस ने गजहड़ा के पास घेराबंदी की, लेकिन संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर बाइक गिर गई और आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मौके से दो अवैध तमंचे, कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित तरीके से पशु चोरी कर गोवध करते थे और मांस बेचकर लाभ कमाते थे। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)