आजमगढ़ ब्रेकिंग : नदी में मिला भाजपा नेता के पुत्र का शव

Youth India Times
By -
0





8 मार्च से था गायब था; पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से आहत होकर 11वीं के छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उसका शव तमसा नदी में एकलव्य घाट पर उतराया हुआ मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, सिधारी थाना क्षेत्र के निवासी और भाजपा कार्यसमिति सदस्य राम प्रताप सिंह उर्फ मोनू के पुत्र नमन प्रताप सिंह (कक्षा 11 का छात्र) रविवार-सोमवार की रात से लापता था। परिजनों के मुताबिक, रविवार की रात पढ़ाई को लेकर पिता ने उसे डांट दिया था। उसी दौरान राम प्रताप सिंह को शहर में भाजपा के एक कार्यक्रम में तबीयत खराब होने के कारण लखनऊ जाने की तैयारी करनी थी। डांट को सामान्य बात समझकर वह लखनऊ के लिए निकल गए, लेकिन कुछ देर बाद परिजनों से बेटे के घर से गायब होने की सूचना मिलने पर वापस लौट आए और उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब नमन का पता नहीं चला तो सोमवार को सिधारी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई थी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के मड़या स्थित तमसा नदी के एकलव्य घाट पर मछुआरों ने नदी में एक शव उतराता देखा। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में शव की पहचान नमन प्रताप सिंह के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी फैलते ही पोस्टमार्टम हाउस से लेकर राजघाट तक भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। शहर कोतवाल यादवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं सीओ सिटी शुभम तोदी ने कहा कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि नमन प्रताप सिंह दो भाइयों में बड़ा था और उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)