आज़मगढ़ : जनसेवा की मिसाल: शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने एक सप्ताह में 4.45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की वितरित

Youth India Times
By -
0

 






जनसुनवाई के दौरान सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं, गरीब कन्याओं व असहाय परिवारों को मिली राहत
जनता की सेवा करना और उनके दुख-दर्द में सहभागी बनना ही मेरा सर्वोपरि कर्तव्य : शाह आलम
आज़मगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सदस्य विधान परिषद, पूर्व विधायक मुबारकपुर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने जनसेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया है। उन्होंने 22 मार्च से 28 मार्च तक अपने आवास बाजबहादुर पर सात दिवसीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद की। इस दौरान उनके आवास पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गुड्डू जमाली ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाए। खास बात यह रही कि उन्होंने समाज के कमजोर, गरीब और असहाय वर्ग के लोगों को प्राथमिकता देते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की। सात दिनों के इस जनसंपर्क अभियान में उन्होंने कुल 4 लाख 45 हजार 500 रुपये की सहायता चेक के माध्यम से वितरित की। यह मदद विशेष रूप से उन परिवारों को दी गई जो गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। इसके अलावा कई गरीब कन्याओं के विवाह, शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं के लिए भी नकद सहायता प्रदान की गई, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी। इस अवसर पर गुड्डू जमाली ने कहा कि “जनता की सेवा करना और उनके दुख-दर्द में सहभागी बनना ही मेरा सर्वोपरि कर्तव्य है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और गरीब बेटियों की मदद करना मेरे लिए राजनीति नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। हमारी कोशिश रहती है कि हमारे दरवाजे से कोई भी जरूरतमंद खाली हाथ न लौटे।” पूरे सप्ताह उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा और क्षेत्रीय जनता ने उनके इस मानवीय प्रयास की सराहना की। सहायता प्राप्त करने वालों में प्रमुख नाम:

सरिता जायसवाल (मोहम्मदपुर), दीपक कुमार गौतम (बरहतील), नगीना (इब्राहिमपुर), सुजीननिशा (करमैनी), शहनाज़ (फ्रॉस्टोला), राम प्रसाद (धनहुवा), चंद्रबली सरोज (खानपुर), बलि जान (बम्हुर), संतोष यादव (जीयनपुर), ऊषा पत्नी रमेश राजभर (अमूड़ी), वहीदा (जलानधारी), रुकसाना (इसरौली मऊ), शहंशाह (आज़मगढ़), राजेश कुमार शर्मा (अमदही), मोतीलाल (बेलहरा), नियाज़ अहमद (पैकौली महेशपुर), अब्दुल हकीम (छिछोरी), सोहराब अहमद (नसीरपुर), मोनू (सठियाव), आसमा, इमामुद्दीन (मुबारकपुर), सिताबीन (हाफिजपुर), कायनात, लुबना आलम कुरैशी, असद अली, नुरुल, नफीस अहमद, ईतेयक, जरीना हुसैन, तशरीफुन निशा, बिगन दास, तबस्सुम, आबू होजैफा, आरिब, अलीशा, अंजू लता मौर्या, खुर्शीद, हकीमुद्दीन अंसारी, शहादत, मोहम्मद अनस और साहेबा सहित कई अन्य लाभार्थी शामिल रहे। यह पहल क्षेत्र में जनसेवा की एक मिसाल बनकर सामने आई है और आम जनता के बीच सकारात्मक संदेश देने में सफल रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)