आजमगढ़ : कथित गोवंश वध की सूचना से हड़कंप, कई हिरासत में

Youth India Times
By -
0




पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को लिया हिरासत में, सीओ सदर ने संभाली जांच

आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरावा गांव में शनिवार को कथित रूप से गोवंश वध की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना गंभीरपुर की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए कुछ पुरुषों व महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरफराज के घर पर गोवंश वध किए जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़कर थाना गंभीरपुर लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सूचना मिलने पर सीओ सदर आस्था जायसवाल भी थाना गंभीरपुर पहुंचीं और पूरे प्रकरण की निगरानी करते हुए जांच में जुट गई हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)