लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के लिए रविवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के 27 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इस सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, शाहजहांपुर, एटा, रामपुर, चन्दौली, फिरोजाबाद और मऊ सहित कई महत्वपूर्ण जिलों के कप्तान बदल दिए गए हैं सौरभ दीक्षित अब शाहजहांपुर के नए एसपी होंगे। ईलामारन जी. को एटा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।आदित्य लांग्हे को चन्दौली से हटाकर फिरोजाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सोमेन्द्र मीना को रामपुर और शक्ति मोहन अवस्थी को महाराजगंज का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में एक खास बात यह रही कि लखनऊ और गौतमबुद्धनगर जैसे बड़े कमिश्नरेट में तैनात कई पुलिस उपायुक्तों को जिलों की कमान दी गई है। अमित कुमार आनन्द और डॉ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है। विश्वजीत श्रीवास्तव को लखनऊ से हटाकर बहराइच का एसपी बनाया गया है। जिलों के साथ-साथ पीएसी की वाहिनियों में भी नए सेनानायकों की नियुक्ति की गई है। राजेश द्विवेदी को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ और विद्यासागर मिश्र को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है। वहीं, डॉ. दुर्गेश कुमार अब अयोध्या में ररऋ की 6वीं वाहिनी के सेनानायक होंगे।
Post a Comment
0Comments





