आजमगढ़ : अस्पताल से महिला तीन बच्चों संग लापता

Youth India Times
By -
0



बीमारी के चलते अस्पताल में थी भर्ती, शाम को बिना बताए निकली बाहर

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र से एक महिला के अपने तीन छोटे बच्चों के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पति ने थाना अतरौलिया में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राहुल कुमार (परिवर्तित नाम) ने तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी पूजा देवी (परिवर्तित नाम), उम्र लगभग 26 वर्ष, की तबीयत खराब होने पर 20 फरवरी 2026 को अतरौलिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि उसी दिन शाम करीब तीन बजे वह अपने तीनों बच्चों चार वर्षीय पुत्र और दो पुत्रियों को साथ लेकर बिना किसी को बताए अस्पताल से कहीं चली गईं। पति के अनुसार, काफी खोजबीन के बाद भी महिला और बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद वह अपनी सास के साथ थाना अतरौलिया पहुंचकर घटना की लिखित सूचना दी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा महिला और बच्चों की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)