आजमगढ़ : पूर्व ब्लाक प्रमुख की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भावुक हुआ ब्लॉक

Youth India Times
By -
0





प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन, रक्तदान व किया गया कंबल वितरण
रिपोर्ट-आरपी सिंह
आजमगढ़। फूलपुर विकास खंड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय वीरेंद्र यादव की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिला-पुरुषों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी उपस्थित लोगों ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम की शुरूआत वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव द्वारा स्वर्गीय वीरेंद्र यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं चरण वंदन के साथ की गई। इसके बाद ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, स्थानीय नागरिकों व समर्थकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय वीरेंद्र यादव के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्राम प्रधान अमरेथु उमाशंकर यादव ने बताया कि वीरेंद्र यादव ने वर्ष 2000 में ग्राम पंचायत सराबा से क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की और उसी वर्ष फूलपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख बने। उन्होंने कहा कि वे पक्ष-विपक्ष से ऊपर उठकर सभी की सेवा करते थे और जरूरत पड़ने पर दिन-रात लोगों के साथ खड़े रहते थे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रमोद यादव, रिजवान अहमद, मंशा यादव, खंड विकास अधिकारी इशरत रोमेल, अरविंद अस्थाना, पूर्व लेखाकार राम आसरे यादव, पवन जायसवाल, हरपत यादव, शिव पूजन उर्फ रिंकू यादव, मंगला यादव सहित सैकड़ों समर्थक व शुभचिंतक उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव ने कहा कि वे अपने दिवंगत मार्गदर्शक के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सभी को एक सूत्र में जोड़कर जनसेवा का कार्य आगे भी जारी रखेंगी। पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया। साथ ही लगभग 200 गरीब व असहाय महिलाओं एवं मजदूरों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण का कार्य ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं स्वर्गीय वीरेंद्र यादव के पुत्र मृगांक यादव टाइगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मृगांक यादव ने सभी सहयोगियों व शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)