लखनऊ विधानसभा घेराव में शामिल होने जा रहे थे कार्यकर्ता, पुलिस ने रास्ते में रोककर लिया हिरासत में
आजमगढ़। 17 फरवरी को लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यकतार्ओं को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने रोककर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय को भी हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उन्हें आगे बढ़ने से रोकते हुए हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी पर जिला अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह मुन्ना राय ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रोककर गिरफ्तार किया जाना यह दशार्ता है कि सरकार जनता की आवाज से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव में शामिल होना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे दमन से डरने वाली नहीं है। पुलिस की इस कार्रवाई में राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुवेर्दी, अजीत राय, अंसार अहमद, शीला भारती, सीमा भारती, हरिओम उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, शिव मंगल सिंह, संतोष सिंह, रमेश राजभर, प्रदीप यादव, श्यामदेव यादव, राफे सोहराब, प्रेमा चौहान, प्रभुनाथ सिंह, अरविंद जैसवार, गोपाल कृष्ण राय, मंतराज यादव, रमानंद सागर, राकेश गुप्ता, ओम प्रकाश सरोज और बृजेश पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।




